रिटायर्ड फौजी पर जानलेवा हमला:बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने घर के सामने बुजुर्ग को मारी गोली

 

रिटायर्ड फौजी पर जानलेवा हमला:बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने घर के सामने बुजुर्ग को मारी गोली



सतना के नागौद थाना इलाके के पवैया सेमरी गांव में एक रिटायर्ड फौजी पर जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बुजुर्ग की हालत गंभीर है और उसका इलाज सतना के बिरला अस्पताल में चल रहा है।

हासिल जानकारी के मुताबिक नागौद थाना क्षेत्र के ग्राम पवैया सेमरी में शुक्रवार की रात गोली चलने से दहशत फैल गई। बाइक पर सवार हो कर तीन अज्ञात हमलावरों ने रिटायर्ड फौजी राजभान सिंह पिता लल्ला सिंह (70) को गोली मार दी।

जिस वक्त गोली चली राजभान अपने घर के बाहर खड़ी अपनी बाइक पर कवर डाल रहा था। गोली राजभान की पीठ पर लगी। उसे लहूलुहान हालत में नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे सतना रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाने के बजाय बिरला अस्पताल ले गए।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे पड़ोस के गांव से लौट कर राजभान घर के बाहर ही थे तभी गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर घर की महिलाएं बाहर आईं तो राजभान खून से लथपथ जमीन पर पड़े नजर आए। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के अन्य लोग भी वहां आ पहुंचे और फिर अस्पताल रवाना हो गए।

परिजनों का कहना है कि राजभान की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में गोली किसने और क्यों मारी यह फिलहाल किसी की समझ में नहीं आ रहा। उन्होंने आशंका जताते हुए बताया कि गांव में शराब की अवैध बिक्री होती है। तमाम लोग शराब खरीदने और पीने वहां आते हैं। टावर के पास घटना से कुछ देर पहले दो अज्ञात लोग बैठे नजर भी आए थे। संदेह है कि शराबखोरी में नशेड़ियों ने रिटायर्ड फौजी पर गोली चला दी।


Comments
Popular posts
जैव विविधता सतिति जनपद, मैहर की तृतीय बैठक संपन्न,जैव विविधता प्रबंधन के प्रस्ताव पर चर्चा
Image
मेरी माटी ,मेरा देश, वसुधा का संवर्धन वीरों का अभिनंदन । एकेएस विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना और एहसास फाउंडेशन के संयोजकत्व में आयोजित हुआ शहीदों का सम्मान कार्यक्रम।
Image
एकेएस यूनिवर्सिटी के तत्वाधान मैं पेप्टेक सिटी,सतना में तीन दिन का निशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप
Image
एकेएस विश्वविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ सफल आयोजन ।
Image
ऐकेएस यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी के छात्र कृष्णा कुमार चंद्रवंशी का चयन पेनेशिया बायोटेक कंपनी में।
Image