सतना। शहर के धवारी गली नम्बर 4 निवासी यश राज गुप्ता लवी पिता कमलेश गुप्ता की इंदौर में 20 सितम्बर की रात 10 बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । उक्त जानकारी देते हुए यश के मित्र जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि यश की मौत की खबर मोहल्ले में आते ही शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय यश काअन्तिम संस्कार रविवार की सुबह 10 बजे होगा। यश के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में जितेंद्र दीछित, राजेन्द्र निगम, रत्नेश सोनी, राजकुमार शुक्ला, संजीव शुक्ला, विष्वनाथ मिश्रा, दुर्गा निगम, धीरेन्द्र निगम, नीरज, राम मिश्र, हरीश विष्वकर्मा, संजय बर्मा , अजय मिश्रा आदि हैं।
सतना के यश राज की इंदौर में सड़क दुर्घटना में मौत